हुज़ूर: भोपाल में आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा ने मनाया 'संविधान हत्या दिवस'
Huzur, Bhopal | Jun 25, 2025 भोपाल। 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को संविधान हत्या दिवस के रूप में आयोजन किया। भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में इस मौके पर प्रतीकात्मक जेल बनाई गई। इसके सामने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की एक फोटो लगाई गई, जिसमें वे संविधान को अपने हाथों मे छिपाती नजर आ रही है|