दमोह: राय चौराहा स्थित खुशबू होटल के सामने बस कंडक्टर का शव मिला, चैनपुरा निवासी के रूप में हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
Damoh, Damoh | Mar 13, 2026 दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र के राय चौराहा स्थित खुशबू होटल के सामने शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हेमेन्द्र पिता बाबूलाल कोरी (55) निवासी चैनपुरा के रूप मे हुई, जो ओजस्विनी कॉलेज में बस कंडक्टर था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू की।