मथुरा: सरहद पर तैनात फौजी के बेटे की मथुरा में आर्मी बस के नीचे आने से हुई मौत
देश की रक्षा के लिए सरहद पर तैनात एक फौजी पिता का संसार तब उजड़ गया, जब उन्हें अपने 15 वर्षीय बेटे हर्षित की दर्दनाक मौत की खबर मिली। शुक्रवार को आर्मी स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र हर्षित की थाना हाईवे क्षेत्र के मोती कुंज में आर्मी स्कूल बस से उतरते समय बस के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई।