संडीला: प्रमुख सचिव ने मण्डी स्थित धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण, तीन केन्द्र प्रभारियों को हटाया गया
Sandila, Hardoi | Nov 29, 2025 प्रमुख सचिव, खाद्य तथा रसद विभाग, उ०प्र० शासन रणवीर प्रसाद ने सण्डीला मण्डी के धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर धान खरीद का हाल जाना व स्टॉक रजिस्टर आदि देखा। वही काम में लापरवाही व एवं शिथिलता पाये जाने पर उन्होंने तीन केन्द्र प्रभारियों को हटाकर नये केन्द्र प्रभारी नियुक्त करने के निर्देश दिये।