तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले खटीमा के होनहार खिलाड़ी नवनीत सिंह को खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने बुधवार को सम्मानित किया।देहरादून में आयोजित दो दिवसीय एथलेटिक चैंपियनशिप में खटीमा क्षेत्र के ग्राम भगचूरी निवासी नवनीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 वर्ष आयु वर्ग में जेवलिन थ्रो,लॉन्ग जंप और ट्रिपल जंप तीनों खेलों में स्वर्ण पदक जीता है।