सागर नगर: कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 पर दलों की बैठक संपन्न
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक मंगलवार दोपहर 12:00 बजे आयोजित की गई।कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे, दोहरे, मृत या स्थानांतरित मतदाताओ नाम हटेंगे।