सागर नगर: सागर में कल से 3 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, 15 दिसंबर तक चलेगी
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा का आगाज कल 30 अक्टूबर से सागर में होगा। परीक्षा 15 दिसंबर तक दो पालियों में प्रतिदिन आयोजित की जाएगी। इसके लिए शहर में तीन परीक्षा केंद्र डीपीएस प्राइवेट आईटीआई, स्टेशन रोड गंभीरिया,ज्ञानवीर इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस कॉलेज, राजघाट रोड तिली ज्ञानवीर प्राइवेट आईटीआई, राजघाट रोड तिली।