मुंगेली। जिले के सबसे बड़े वार्षिक आयोजन “मुंगेली व्यापार मेला” के 10वें वर्ष को भव्य रूप देने के लिए सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए 23 नवंबर 2025 दिन रविवार को12 बजे बी.आर. साव स्कूल मैदान में क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।