हुसैनगंज: मडकन के दुर्गा मंदिर परिसर में नाले का पानी घुसने से ग्रामीण आक्रोशित, प्रदर्शन किया
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के मड़कन गांव के उत्तर मोहल्ला स्थित दुर्गा मन्दिर में विगत एक वर्षों से नाले का पानी सड़क पर ही बह रहा है। साथ ही यह पानी मंदिर परिसर में भी घुस जाता है। जिसके कारण पूजा करनेवाले श्रद्धालुओं को परेशानीयो का सामना करना पड़ता है। जिसकों लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर 3:30 बजे प्रदर्शन किया।