मझोली: ग्राम छीतापाल में ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक घायल, मझौली थाने में मामला दर्ज
मझौली थाना में हर्षित नामदेव ने रिपोर्ट लिखाई कि वह अतिथि शिक्षक है बुधवार सुबह 10:30 बजे वह अपनी स्कूल जा रहा था इसी दौरान जब वह छीतापाल में रोड पर पहुंचा तभी एक ट्रैक्टर ने ईंट भट्टे के पास इस टक्कर मार दी। जिससे उसके हाथों पैर में चोटें आई। इलाज के लिए मझौली अस्पताल गया। मझौली थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।