थाना क्षेत्र के कुरसाहा में मूर्ति विसर्जन के दौरान नहर में डूबने से सबालक चौधरी के पुत्र संजीत कुमार की मौत हो गई। जानकारी मुखिया विपिन कुमार शर्मा ने सोमवार की सुबह करीब 7.32 बजे दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो— रोकर हाल बुरा है।