देहरादून: राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कांग्रेस की जय हिंद यात्रा पर उठाए सवाल
भाजपा की तिरंगा सम्मान यात्रा के बाद अब कांग्रेस भी 31 मई से उत्तराखंड में जय हिंद यात्रा निकालने की घोषणा कर चुकी है। जिसको लेकर तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं इसी बीच कांग्रेस की जय हिंद यात्रा पर बयान देते हुए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि कांग्रेस कुछ भी करें हम कोई गुरेज नहीं है। हमारी यात्रा को कोई हाईजैक नहीं कर सकता।