अंबाह: उप जेल अम्बाह में पितृ यज्ञ और जल तर्पण: वैदिक रीति से पूर्वजों को किया नमन
Ambah, Morena | Sep 19, 2025 उप जेल अम्बाह में श्राद्ध पक्ष के अवसर पर वैदिक रीति से जल तर्पण और पितृ यज्ञ का आयोजन किया गया। जेलर रफीक हुसैन खान की पहल पर हुए इस कार्यक्रम में पं. अमित मिश्रा ने विधिवत कर्म संपन्न कराए। कैदियों, समाजसेवियों और अधिकारियों ने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण किया।