बड़गांव: धानमंडी में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म पर रोक से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, 11 जुलाई को होगी फिल्म की रिलीज
कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर रोक की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा, आपत्ति हो तो हाईकोर्ट जाएं। फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होगी। याचिका आरोपी मोहम्मद जावेद ने लगाई थी। फिल्म आतंकवाद के खिलाफ आधारित है। कन्हैयालाल की हत्या 28 जून 2022 को हुई थी।