मेहगांव: मेहगांव में उत्साह और उमंग के साथ निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने दिखाई हरी झंडी
Mehgaon, Bhind | Aug 14, 2024 उत्साह और उमंग के साथ देशभक्ति का संचार करने के उद्देश्य से मेहगांव में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।एवं लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। तिरंगा यात्रा को कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। और सभी लोगों को तिरंगा सम्मान की शपथ भी दिलाई।