शेखपुरा: कटारी गांव में हाई वोल्टेज तार से निकली चिंगारी से 8 एकड़ में लगी गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख लाखों का हुआ नुकसान
शेखपुरा जिले के कटारी गांव में हाई वोल्टेज तार से निकली चिंगारी के कारण 8 एकड़ में लगी खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस घटना में किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। घटना में गांव के एक दर्जन किसानों की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।