फूलपुुर: 50 लीटर अवैध देशी शराब के साथ पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
बृहस्पतिवार 03 बजे थाना थरवई व एसओजी/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त टीम ने बहमलपुर हवाई पट्टी के पास से दो महिलाओं को 50 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपिताओं के कब्जे से चार प्लास्टिक पिपिया बरामद हुईं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तारी अभियान उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाया गया।