बेल्थरा रोड: रिटायर्ड मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सोनाडीह मंदिर में किया दर्शन, मेले का लिया आनंद
उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र शनिवार की शाम सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी परमेश्वरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने सपरिवार माता रानी के दरबार में मत्था टेका और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने सोनाडीह मेले का भ्रमण कर मेले का आनंद भी लिया। शाम करीब 7 बजे मंदिर पहुंचे रिटायर्ड मुख्य सचिव ने परिवार के साथ मेले में लगे झूलों का भी आनंद लिया