बीरपुर: बीपीएस स्कूल ने साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
बीपीएस हाई स्कूल में इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार ने की।इस अवसर पर विज्ञान संकाय में प्रभात कुमार ने 466 अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया।