पिपरा: पिपरा प्रखंड में लोक आस्था का महापर्व छठ, परंपरा और रीति-रिवाज के साथ संपन्न
Pipra, Palamu | Oct 28, 2025 पीपरा प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार के दिन 9 बजे तक उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के साथ ही नेम निष्ठा का महापर्व छठ संपन्न हो गया। सोमवार की शाम विभिन्न छठ घाटों पर सूप डाले के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया गया। उदीयमान भगवान भाष्कर को अर्घ्य के साथ पर्व का समापन हो गया। समापन के बाद व्रतियों ने व्रत का पारण किया।