कटनी नगर: बच्ची से दुष्कर्म के फरार आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया, महिला थाना प्रभारी ने दी जानकारी
कटनी के महिला थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार पोस्को एक्ट के आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है आपको बता दें कि महिला थाना प्रभारी रश्मि सोनकर ने गुरुवार शाम 7:00 जानकारी में बताया कि 2021 से फरार आरोपी शमीम खान को महिला थाना पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है थाना प्रभारी ने बताया कि 2021 में नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया था