ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के तिखवा में समधी की हत्या कर बहू पर जानलेवा हमला करने वाले बंदी की जेल में मौत
हार्ट अटैक आने से बंदी राजेंद्र गुप्ता की मौत हो गई है।, पापौंध थाना क्षेत्र के ग्राम तिखवा में आरोपी राजेन्द्र गुप्ता ने 21 जुलाई को अपने समधी की तलवार से हमला कर हत्या कर दी थी।वही बीच बचाव करने आई बहू पर भी जानलेवा हमला किया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मऊ जेल भेजा था। जहां उसकी सोमवार को मौत हो गई है।