मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में होली धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जमकर अबीर गुलाल एवं रंग उड़े। होली को लेकर सुबह से ही जश्न का दौर शुरू हो गया। इस क्रम में पारंपरिक होली गायन भी किया गया।थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बुधवार की शाम करीब 4: 02 बजे बताया कि क्षेत्र से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।