पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना के रिकाबगंज गंगा घाट से अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
मालसलामी थाना के रिकाबगंज गंगा घाट से एक अज्ञात महिला का शव मिला है। लोगों की सूचना पर शनिवार की सुबह 10 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मालसलामी थाने की दारोगा पूजा शाह ने बताया कि महिला के गले और कान में सोने के गहने मौजूद हैं। स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो सकती है।