बांदा: जमालपुर गांव का निवासी ग्रामीण पत्नी, बच्चों और जानवरों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचा, एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Banda, Banda | Mar 22, 2025 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव का निवासी राकेश नाम का ग्रामीण अपनी पत्नी, बच्चों व जानवरों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचा। जहां पर इसने अपने चचेरे भाई रामबहोरी के द्वारा जमीन व घर में कब्जा कर लेने का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया और न्याय की गुहार लगाई। इसने बताया कि मै जब अपने बच्चों के साथ परदेश कमाने चला गया था तब कब्जा कर लिया गया।