आगरा: बेकाबू बस ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर घायल, टीडीआई मॉल के पास हुई घटना
आगरा में देर रात फतेहाबाद रोड स्थित टीडीआई मॉल के सामने तेज रफ्तार बेकाबू बस ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में हर्षित और अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।