सादुलपुर के अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम में गुरुवार 25 दिसम्बर को सांसद खेल महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ होगा। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, पीसीआई अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पदमभूषण देवेंद्र झाझडिय़ा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।