उज्जैन शहर: भूखी माता चौराहे के पास पाड़ों की लड़ाई, 25 किलो घी और अंडे खाकर दिखाया जोर, जुटे हजारों लोग
उज्जैन में चल रही पाड़ों की लड़ाई देखने हजारों दर्शक जुट रहे हैं। पाड़ों को लड़ाई से पहले देसी घी, दूध, काजू-बादाम और अंडों से मालिश कर तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार को हुई भिड़ंत में एक पाड़े का सींग टूट गया, जिसका वीडियो खुद आयोजक ने जारी किया।दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा और पड़वा पर्व के अवसर पर उज्जैन में हर साल पारंपरिक पाड़ों की लड़ाई आयोजित की जाती है