करतला: नोनबिर्रा गांव में किसान पर भालू का हमला, नाक बुरी तरह जख्मी, कोरबा मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
Kartala, Korba | Sep 30, 2025 कोरबा के करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा गांव में 55 वर्षीय बिदुराम पर भालू ने हमला कर दिया। वे सोमवार दोपहर तीन बजे अपने खेत देखने गए थे, तभी यह घटना हुई। हमले में उनके चेहरे और नाक पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी नाक का एक बड़ा हिस्सा बुरी तरह कट गया।घायल बिदुराम को तत्काल करतला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।