सागर नगर: राहतगढ़ बस स्टैंड ब्रिज के पास निगम की अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई, चला बुलडोजर
नगर निगम आयुक्त एवं सागर स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक राजकुमार खत्री के नेतृत्व में बुधवार सुबह 10 बजे नगर निगम की टीम ने राहतगढ़ बस स्टैंड ब्रिज के नीचे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए टीन शेड और पक्के ढांचे बुलडोजर से ध्वस्त किए। ये निर्माण पूर्व में पुराने पशु बाजार के संचालन के लिए किए गए थे, जो अब विस्थापन के बाद अनाधिकृत थे।