ग्वालियर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे ट्रक से डीजल चोरी कर रहे कार सवार बदमाशों का वीडियो बना रहे एक ढाबा मालिक पर बदमाशों ने 2 से 3 राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि ढाबा संचालक ने दुकान के अंदर छिपकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के लखनौदी गांव के पास सिथौली रोड की है।