बखरी: परिहारा में सीपीआई की वरिष्ठ नेत्री का मंगलवार को निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की वरिष्ठ नेत्री धौली देवी का मंगलवार को परिहारा में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर पार्टी का झंडा उठाकर पार्थिव शरीर को सलामी दी तथा श्रद्धांजलि अर्पित किया।