पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री मंगल पांडे ने भाजपा कार्यकर्ता के हत्या मामले पर कहा,संवैधानिक रूप से आरोपी को दी जाएगी कठोरतम सजा
भाजपा कार्यकर्ता की हत्या मामले को लेकर बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने अपना बयान दिया है। मंगल पांडे ने कहा कि जिनकी हत्या हुई है वह भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी और उसे जो संवैधानिक होगा उसके अनुसार आरोपी को कठोरतम सजा दी जाएगी।