पंजाबी बाग: मुंडका: विधायक जरनैल सिंह ने स्वर्ण पार्क में अनिल लाकड़ा के लिए वोट मांगे, 30 तारीख को झाड़ू पर बटन दबाने की अपील की
विधायक जरनैल सिंह स्वर्ण पार्क, मुंडका में पहुंचे। वहां वार्ड 35 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अनिल लाकड़ा के समर्थन में बड़ी जनसभा हुई। सैकड़ों लोग देर रात तक झंडे लहराते और नारे लगाते रहे। माहौल पूरी तरह आप के पक्ष में था। वह बोले, “30 तारीख को झाड़ू वाला बटन दबाकर अनिल लाकड़ा को रिकॉर्ड वोटों से जिताइए। इनको पार्षद बनाइए तो इलाके का हर काम तेजी से होगा।"