मुरादाबाद: दोगुना करने का लालच देकर रेलवे कर्मचारी से 1.27 करोड़ रुपये ठगे, पीड़ित ने आरोपी युवती के खिलाफ साइबर थाने मुकदमा दर्ज
मझोला थाना क्षेत्र में युवती ने खुद को सेबी का एडवाइजर बताकर रेलवे कर्मचारी से फोन पर बातचीत कर उसे झांसे में ले लिया। इसके बाद आरोपी ने रेलवे कर्मचारी से शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर एक करोड़ 27 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस बीच युवती ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित रेलवे कर्मी ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।