मुरादाबाद: एसएसपी द्वारा मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन के उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर, पुलिसकर्मियों को स्टार लगाकर दी बधाई
पुलिस मुख्यालय ने बीते दिनों पुलिस परिवहन शाखा के हेड कांस्टेबलों की प्रमोशन सूची जारी की थी। इसमें मुरादाबाद के भी तीन हेड कांस्टेबलों को उपनिरीक्षक (एसआई) मोटर परिवहन के पद पर प्रोन्नत किया गया था। मंगलवार को एसएसपी सतपाल अंतिल ने अपने ऑफिस में एसआई बने नबनुल हसन, नानूराम और नीरज कुमार के कंधे पर स्टार लगाकर उनहें बधाई दी।