कवर्धा: कलेक्टर ने कोयलारी और दैहानडीह पहुंचकर स्थाई कैंप का किया अवलोकन, कुएं के पानी का किया निरीक्षण
कबीरधाम जिले के लोहारा विकासखंड में आने वाले ग्राम कोयालारी और दैहानडीह में लगातार डायरिया का प्रकोप बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।जिसको देखते हुए।कलेक्टर जन्मजेय महोबे ने कोयलारी और दैहानडीह पहुंचकर स्थाई रूप से बनाए गए स्वास्थ कैंप का अवलोकन किया।