श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा एकदिवसीय रोजगार मेला कार्यक्रम का आयोजन जिला नियोजन कार्यालय परिसर में किया गया। जिसमें 11 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में कुल 107 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया, जिसमें 65 लोगों का अंतिम रूप से चयन किया गया।