लोहरदगा: जयपुर में जौहर दिखाएंगे लोहरदगा के 9 कराटेकार
जयपुर में आयोजित खेल कराटे स्कूल गेम 2024 में झारखंड राज्य से 22 राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे। जिनमें लोहरदगा से 9 चयनित राज्य स्तरीय स्वर्ण विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे। यह कार्यक्रम 27 जनवरी से 28 जनवरी तक जयपुर के प्रताप नगर बंसल पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा। रवानगी से पूर्व खिलाड़ियों ने डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण से मुलाक़ात की।