लोहरदगा: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से लौटे कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी का क्षेत्र वासियों ने किया जोरदार स्वागत
अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेकर लौटे विश्व हिंदू परिषद के कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी का गुरुवार को भंडरा में भव्य स्वागत किया गया।सैकड़ो महिला, पुरुष राम भक्तों ने भंडरा मुख्य पथ भौंरों मोड में कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।