पोहरी झिरना सरकार पर नोनार सरकार के महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में क्षेत्र के प्रबुद्धजनो के साथ बुधवार दोपहर 3 बजे बैठक का आयोजन किया गया जिसमे आगामी 2026 में आयोजित होने बाले निःशुल्क विवाह सम्मेलन को लेकर सामूहिक चर्चा की गई।महंत गोपाल दास महाराज ने बताया कि 28 अप्रेल को नोनार सरकार पर 251 कन्याओ का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा।