केसली: ग्राम बोरिया में तीन एकड़ मक्के की फसल में लगी आग
Kesli, Sagar | Oct 27, 2024 ग्राम बोरिया निवासी नन्हे भाई विश्वकर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके खेत में तीन एकड़ में मक्का की फसल कटवाकर रखी थी। अच्छी फसल थी, सुबह देखने गए थे तो सब ठीक था और जब शाम को गए तो पुरी फसल आग से जलकर राख हो चुकी थी। आग कैसी लगी, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि वह खेत से 2 किलोमीटर दूर गांव में रहते थे।