शिवपुरी: सिलानगर गांव में वन विभाग की कार्रवाई, 300 बीघा वनभूमि अतिक्रमण मुक्त, किसान की निजी फसल उजाड़ने पर विवाद
शिवपुरी जिले के सिलानगर गांव में शुक्रवार को वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही खेती को नष्ट कर करीब 300 बीघा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस कार्रवाई के दौरान कई जेसीबी मशीनों की मदद से फसलों को नष्ट किया गया।हालांकि कार्रवाई के दौरान किसान सुखनंदन की परेशानी सामने आई। सुखनंदन की निजी कृषि भूमि वन भूमि से सटी हुई है।