ब्लॉक रोड स्थित माँ लख्री मंदिर प्रागण में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय 'श्री राम कथा' के दूसरे दिन पूरा क्षेत्र भक्ति के सागर में सराबोर नजर आया। श्री राधा कृष्णा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।