कर्वी: भरतकूप थाना क्षेत्र में खोही के पास बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दो घायल, पुलिस ने कराया शव का पीएम
भरतकूप थाना क्षेत्र के खोही के पास बीते बुधवार की रात्रि लगभग 9 बजे बाइक डिवाइडर से टकराने पर बाइक सवार छोटू पुत्र सूरजदीन निवासी भरथौल की मौत हो गई। और प्रमोद व राजा नाती गंभीर रूप से घायल हो गए तीनों बाइक से कोही से भरथौल लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आज गुरुवार की दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय में पीएम कराया है।