सिरोंज: ग्राम पंचायत बगरोदा स्तिथ वेयरहाउस से सर्प मित्र परवेज ने जहरीले सर्प का किया रेस्क्यू,सुरक्षित जंगल में छोड़ा
जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बगरोदा स्तिथ वेयरहाउस से सर्प मित्र परवेज ने जहरीले इंडियन कोबरा सर्प का रेस्क्यू किया।परवेज ने बताया की संचालक ने सर्प निकलने की सूचना दी थी।इसके बाद मौके पर जाकर सर्प का सावधानी से सुरक्षित रेस्क्यू किया।और रेस्क्यू के बाद सर्प को वनकर्मियों की निगरानी में सुरक्षित जंगल में छोड़ा।