विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय सिंह के भरौली स्थित निजी आवास पर रविवार को आयोजित पारंपरिक दही-चूड़ा भोज में सियासी और सामाजिक मिलन का अद्भुत नजारा देखने को मिला। आयोजन में एनडीए कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और आमजन की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा और सभी ने एक साथ बैठकर दही-चूड़ा, तिलकुट व पेड़ा का स्वाद लिया। कड़ाके की ठंड के बावज