बड़ामलहरा में दो दिवसीय अनुभूति कैम्प का समापन बड़ामलहरा। वन परिक्षेत्र बड़ामलहरा अंतर्गत भगवा सर्किल के बान सुजारा बीट में आयोजित दो दिवसीय अनुभूति कैम्प का समापन वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र पस्तौर ने उप वन मंडलाधिकारी बकस्वाहा रामकुमार एवं समाजसेवियों की मौजूदगी में किया। कैम्प में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बंधा चंदोली व सेंधपा की 240 छात्राओं ने भाग ल