चूरू: सेठानी जोहड़ के पास सड़क पार कर रहे 10 वर्षीय बालक को वैन ने मारी टक्कर, गंभीर घायल को हायर सेंटर किया रैफर
Churu, Churu | Nov 5, 2025 चूरू के सेठानी जोहड़ के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, हादसे में एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दस वर्षीय बालक हरीश लुहार अपने दादा महावीर के साथ खेत की तरफ जा रहा था। जब वह अपने दादा के साथ सड़क पार कर रहा था, तभी सामने से आ रही वैन ने अचानक बच्चे को टक्कर मार दी।