जमुई: जमुई के लोको पायलट राजीव रंजन को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 'अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025' से सम्मानित किया
Jamui, Jamui | Jan 11, 2026 पूर्व रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत जमुई के लाल राजीव रंजन को रेल सुरक्षा के क्षेत्र में असाधारण सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता और उच्च स्तरीय पेशेवर उत्कृष्टता के लिए अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2025’ से सम्मानित किया गया है। वे कौशलपुर कोड़ासी के रहने वाले हैं। रेल मंत्री द्वारा सम्मानित करते हुए वीडियो रविवार को दिन के 11:00 बजे सामने आई है।